Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2025: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उमीदवार 12th पास कर चुके है। वे सभी इसके लिए आवेदन कर सकते है। नोटिफिकेशन जिले वाइज अलग-अलग जारी किया गया है। उमीदवार इस भर्ती की अधिक सुचना के लिए संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2025
राजस्थान राशन डीलर भर्ती के माध्यम से उचित मूल्य की रिक्त दुकानों एवं नवसृजित दुकानों पर नवीन आवंटन हेतु ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जायेगे। अभियर्थी जो इसके लिए सम्पूर्ण योग्यता रखते है। वे जिले वाइज अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है।
अब अगर आवेदन फॉर्म भरने की बात की जाये तो अलग-अलग जिलों के अनुसार निर्धारित की गई है। उमीदवार इसके लिए ऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन सकते है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2025 Age limit
इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने वाले योग्य उमीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रखी गई है। जबकि अधिक जानकारी दी हुई नोटिफिकेशन डिटेल्स में देख सकते है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदक का ग्रामीण क्षेत्र में भी उसी पंचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। वही शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदक उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण करनी है।
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष कोर्स होना चाहिए।
- यदि स्नातक उत्तीर्ण फॉर्म नहीं आने की दशा में 12वीं पास अभ्यर्थी पर विचार किया जाएगा।
बिना एग्जाम के होगा चयन
भर्ती फॉर्म भरने वाले उमीदवारो का चयन बिना किसी परीक्षा के डायरेक्ट विभाग के नियमों के अनुसार और आवेदन फॉर्म में भारी गई जानकारी के माध्यम से किया जायेगा।

Sheeru Choudhary is the author and editor at Sarkari School Result, dedicated to providing accurate and timely updates related to government jobs, admit cards, results, admissions, and exam notifications across India. All information published is carefully verified from official government websites, official notifications, and trusted public sources to ensure reliability and accuracy. The goal is to help students and job seekers stay informed by presenting important updates in a clear, simple, and easy-to-understand format.