RBSE 10th Class Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड 2026 से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट लेकर आये है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए टाइम टेबल पीडीऍफ़ फाइल में जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स इसी डेटशीट के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारियां कर सकते हैं। बता दें कि दसवीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

RBSE 10th Class Time Table 2026
| दिनांक | वार | परीक्षा |
| 12 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 14 फरवरी 2026 | शनिवार | ऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes) (104) फुटकर बिकी (105) / ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (109) / कृषि (110) / प्लम्बर ( 111 ) / टेलिकॉम ( 112) / बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113) / कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग |
| 17 फरवरी 2026 | मंगलवार | सामाजिक विज्ञान (08) |
| 19 फरवरी 2026 | गुरूवार | हिन्दी (01) |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | विज्ञान (07) |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | गणित ( 09) |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्रम्) (95 / 1 ) |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | तृतीय भाषा – संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75) |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्रम् ) ( 95 / 2 ) |
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का टाइम टेबल 2026 जरूरी निर्देश
- परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक एवं समय का पूरा ध्यान रखें।
- उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होने पर समाचार पत्र एवं बोर्ड की वेबसाईट के माध्यम से सूचना दी जाएगी। 3. दृष्टिहीन, सूर्यमुखी (Albino) तथा मायोपिया (Myopia) सेरीग्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) पोलियो (Polio) लकवा / जन्मजात दिव्यांगता SLV & TB, HI, SI, MR, CP, ASD, MD, SLD (ऑटिज्म, मंदबुद्धि, लर्निंग डिस्ऑर्डर, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात, बहुदिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया) आदि RPWD Act 2016 में अंकित श्रेणियों के दिव्यांग परीक्षार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर नियमानुसार न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर प्रश्न पत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त समय एवं नियमानुसार श्रुतलेखक भी देय होगा। (परीक्षा प्रपत्र – 33 के परिशिष्ट -11 के अनुरूप)
- अधिगम अक्षम परीक्षार्थियों के लिये Mild Cases में एक घंटा अतिरिक्त समय तथा Moderate एवं Severe Cases में श्रुतलेखक भी देय होगा ।
- परीक्षा भवन में बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्राधीक्षक / वीक्षक / उड़नदस्ते के सदस्यों / निरीक्षकों आदि को परीक्षार्थी की तलाशी लेने तथा आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त करने का अधिकार होगा। इसमें किसी प्रकार की आपत्ति / मनाही / अन्य उत्पात को दुराचरण माना
- जाएगा।
- परीक्षार्थी अपना नामांक उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अलावा और कहीं नहीं लिखें।
- परीक्षा कक्ष में केलक्यूलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना निषेध है।
- प्रश्न-पत्र पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।
- प्रश्न-पत्र हल करने के पश्चात् उत्तर पुस्तिका के अन्तिम लिखित पृष्ठ पर “समाप्त” शब्द लिखकर शेष रिक्त पृष्ठों पर तिरछी लाइन खींचें ।
ऑफिसियल सिलेबस पीडीऍफ़ फाइल लिंक
यह भी देखे :- Rajasthan BSTC Pre DELEd Syllabus 2026: जाने इस बार राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी परीक्षा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अपडेट

Sheeru Choudhary is the author and editor at Sarkari School Result, dedicated to providing accurate and timely updates related to government jobs, admit cards, results, admissions, and exam notifications across India. All information published is carefully verified from official government websites, official notifications, and trusted public sources to ensure reliability and accuracy. The goal is to help students and job seekers stay informed by presenting important updates in a clear, simple, and easy-to-understand format.