Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: इस बार राजस्थान सरकार द्वारा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में राशन डीलर (Fair Price Shop Dealer) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन प्रक्रिया मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाएगी। अगर आप सरकारी योजना से जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026
उमीदवारो की सुचना के लिए बता दे की यह भर्ती राजस्थान राज्य में जिले वाइज चल रही है। यदि आप भी इस भर्ती के फॉर्म भरने जा रहे है तो राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जिले वाइज अलग-अलग निकाला जा रहा है। इसलिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी अलग होगी।
यह भर्ती अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से निकाली जाती है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक सूचना पर ध्यान देना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि और पदों की संख्या जिले के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026: आयु सीमा
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 45 वर्ष (जिला नोटिफिकेशन के अनुसार भिन्न हो सकती है) |
| आयु में छूट | आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी। |
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट का संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड का निवासी होना चाहिए और कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होना फायदेमंद रहेगा।
आवश्यक दस्तावेज़
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
महत्वपूर्ण जानकारी
अगर आप 12वीं पास हैं और बिना परीक्षा के सरकारी योजना के तहत काम करना चाहते हैं, तो Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन करें और अपने जिले की आधिकारिक सूचना को जरूर चेक करते रहें।

Sheeru Choudhary is the author and editor at Sarkari School Result, dedicated to providing accurate and timely updates related to government jobs, admit cards, results, admissions, and exam notifications across India. All information published is carefully verified from official government websites, official notifications, and trusted public sources to ensure reliability and accuracy. The goal is to help students and job seekers stay informed by presenting important updates in a clear, simple, and easy-to-understand format.