Rajasthan PTET 2026 Notification: राजस्थान बीएड 2026 में प्रवेश लेने के लिए 2 वर्षीय बीएड तथा 4 वर्षीय बीएबीएड/बीएससीबीएड कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चूका है। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 के लिए पूरी डिटेल्स यहां पर दे दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Rajasthan PTET 2026 Notification
जिन उमीदवारो की और से राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 का इंतजार किया जा रहा था। अब उनकी खोज यहां पर पूरी हो चुकी है। राजस्थान में 2 वर्षीय बी.एड. और 4 वर्षीय बीएबीएड/बीएससीबीएड कोर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा PTET 2026 (Pre Teacher Education Test) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह PTET Exam 2026 राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय और 4 वर्षीय B.Ed. कोर्स में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली है।
PTET 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 मार्च 2026 तक चलेगी। परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होने की संभावना है।
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 के लिए पात्रता
दो वर्षीय bed कोर्स के लिए – पीटीईटी परीक्षा दो वर्षीय कोर्स 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर की होनी चाहिए।
4 वर्षीय BA B.Ed. और BSC BED कोर्स के लिए – उमीदवार का 12th क्लास पास होने के साथ ही परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए । अधिक सुचना के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखे।
VMOU PTET 2026 Application Form: महत्वपूर्ण तिथियां
जो उमीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको आवेदन तिथि, अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी सुचना डिटेल्स से दी गई है।
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था – वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
- एग्जाम का नाम – राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026
- परीक्षा की संभावित तिथि: 14 जून 2026 (रविवार)
- ऑफिसियल वेबसाइट – ptetvmoukota2026.in
Rajasthan PTET 2026 ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म प्रोसेस
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इन प्रोसेस का पालन करें
- VMOU पीटीईटी 2026 से जुडी हुई वेबसाइट वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- पीटीईटी 2026 होमपेज पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब उमीदवार अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार अपने कोर्स का चयन करेंगे।
- एक नया पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।
- बाद में फॉर्म प्रोसेस को पूरा करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
PTET 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
इस बार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार PTET 2026 की संभावित परीक्षा तिथि 14 जून 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है।
सभी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- निर्धारित किया गया है।
VMOU PTET 2026 में आवेदन करने के लिए अभियर्थियों को बता दे की फॉर्म भरने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरुरु चेक कर ले। उमीदवारो को बता दे की राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 राज्य में संचालित 2 वर्षीय B.Ed. और 4 वर्षीय B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

Sheeru Choudhary is the author and editor at Sarkari School Result, dedicated to providing accurate and timely updates related to government jobs, admit cards, results, admissions, and exam notifications across India. All information published is carefully verified from official government websites, official notifications, and trusted public sources to ensure reliability and accuracy. The goal is to help students and job seekers stay informed by presenting important updates in a clear, simple, and easy-to-understand format.