Railway Group D Recruitment 2026:10वीं पास के लिए रेलवे में 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से इस बार दसवीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 22195 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन फार्म 31 जनवरी से प्रारंभ हो चुके हैं और उम्मीदवार इसके लिए अब आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।

Railway Group D Recruitment 2026

Railway Group D Recruitment 2026

इस समय जो भी महिला और पुरुष उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश करने में लगे हैं उन सभी को हाल ही में मिली अपडेट सूचना के अनुसार बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन आ चुका है। जिसके लिए 31 जनवरी से आवेदन फार्म शुरू किए गए हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निश्चित हुई है। इस बार यह भारती 22195 पदों पर होने वाली है जिसके लिए पूरे भारत से आवेदन फार्म उम्मीदवारों की ओर से भरे जाएंगे।

रेलवे में 22195 पदों पर भर्ती पूरी डिटेल्स

रेलवे जोन का नाम (Railway Zone)कुल पदों की संख्या
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR)974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD)1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI)90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR)1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR)1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI)3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI)1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA)1173
मध्य रेलवे (MUMBAI)1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA)949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD)1012

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: आयु सिमा 18 वर्ष से शुरू

यदि आप भी रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का फॉर्म भरने वाले हैं तो इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी यानी की उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार छूट प्रदान की गई है।

10वीं पास के लिए रेलवे में जॉब्स

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए योग्यता में अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा में उतरन होना अनिवार्य है वहीं जबकि कुछ पदों के लिए आवेदन करता का आईटीआई पास होना भी आवश्यक है।

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2026 का चयन प्रोसेस

अगर बात की जाए रेलवे ग्रुप डी रिक्वायरमेंट 2026 के चयन प्रक्रिया की तो इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी उसके बाद में फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से चयन किया जाएगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram