PTET 2026: यदि आप भी इस बार प्री टीचर ऐजुकेशन टेस्ट ( पी.टी.ई.टी ) की तैयारी करने में लगे हुए है तो आप सभी के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। जिसकी सुचना आप यहां पर डिटेल्स के साथ देख सकते है।

PTET 2026
इस बार भी बता दे की वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा को एक बार फिर पीटीईटी (PTET) परीक्षा आयोजित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह लगातार तीसरी बार होने जा रहा है। जब राज्य सरकार ने इस परीक्षा का भरोसा VMOU को दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा विभाग राजस्थान ने सत्र 2026–27 के लिए पीटीईटी परीक्षा के आयोजन की ज़िम्मेदारी VMOU को दी है। यह परीक्षा राज्य के सभी 41 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को अपने ही जिले में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
PTET परीक्षा क्या होती है?
पीटीईटी (Pre-Teacher Education Test) एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को दो वर्षीय बी.एड. और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड / बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। जो उम्मीदवार राजस्थान में सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।
VMOU पीटीईटी 2026: पिछली परीक्षाओं का रिकॉर्ड
VMOU के कुलपति प्रोफेसर बी.एल. शर्मा के अनुसार, पिछली दो परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया था। वर्ष 2024 में PTET परीक्षा में लगभग 4.68 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या करीब 2.82 लाख रही। इन्हीं सफल आयोजनों के चलते सरकार ने तीसरी बार भी VMOU पर भरोसा जताया है।
मिलेगा यहां – CTET Admit Card 2026: आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक





