RPSC SI Cut off 2026: यहां से चेक करें राजस्थान आरपीएससी सब इंस्पेक्टर SI एग्जाम संभावित कट ऑफ कैटिगरी वाइज जारी

RPSC SI Cut off 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को सफलतापूर्वक किया गया। राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 7 अप्रैल को आधिकारिक आंसर की जारी की, जिस पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी आमंत्रित की गई थीं। अब सभी उम्मीदवार संभावित कट ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां हमने विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर संभावित कट ऑफ की जानकारी उपलब्ध कराई है।

RPSC SI Cut off 2026

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्‍थान पुलिस सब-इंस्‍पेक्‍टर और प्‍लातून कमांडर कम्‍बाइंड काम्‍पेटेटिव एग्‍जाम 2026 (Rajasthan Police Sub-Inspector and Platoon Commander Combined Competitive Exam 2026) का परिणाम जारी करने के साथ ही ऑफिसियल कट ऑफ अंक जारी करने वाला है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर मेरिट लिस्‍ट और कट ऑफ केटेगरी वाइज चेक कर सकते हैं। राजस्‍थान पुलिस एसआई परीक्षा (Rajasthan Police SI exam 2026) का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में किया गया है इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक रखा गया था।

RPSC SI Cut off 2026

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर SI संभावित कट ऑफ 2026 कैटिगरी वाइज

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा में प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है, जबकि दोनों पेपरों को मिलाकर कुल 40% अंक लाना जरूरी है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट प्रदान की जाती है। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर रिक्त पदों की संख्या के लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को चयनित किया जाता है, जिन्हें आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) में शामिल होना होता है।

फिजिकल परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों में से करीब 3 गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाता है, जो 50 अंकों का होता है। फिलहाल यहां हम आरपीएससी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा की संभावित कट ऑफ प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर कैटेगरी वाइज तैयार किया गया है।

आरपीएससी सब इंस्पेक्ट कट ऑफ 2026 डिटेल्स

CategoryMale (अंक)Female (अंक)
General220 to 235205 to 215
OBC210 to 220200 to 210
EWS205 to 215190 to 200
MBC204 to 212190 to 200
SC185 to 200170 to 185
ST180 to 200170 to 185

RPSC SI Cut off 2026: ऐसे डाउनलोड करें

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिये गए News and Events सेक्‍शन में जाकर Result Preamble and Cutoff Marks(For Physical Efficiency Test) Of Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2026 पर क्‍ल‍िक करें।
  • RPSC SI Exam 2026 मेरिट लिस्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगी।
  • उमीदवार अपनी केटेगरी को चेक करे।

RPSC SI Cut off 2026 official Website links

Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Leave a Comment