SIR Form Status Check: अपडेट सुचना के अनुसार बता दे की इस समय पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़े रहने के लिए एसआईआर फॉर्म भरना सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। अनेक उमीदवारो के द्वारा अपने एसआईआर फॉर्म बीएलओ को जमा करवा चुके है। मतदाताओं को नाम वोटर लिस्ट में शामिल हुवा है या नही। इसकी जांच घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकते है।

SIR Form Status Check
आपका एसआईआर फॉर्म बीएलओ ने जमा किया या नहीं, घर बैठे अपने मोबाइल से चेक करने के लिए इस पेज में आप सभी को जानकारी शेयर की गई है। कई लोग बीएलओ के भरोसे है और कुछ मतदाताओं में भारी भ्रम है की उनका फॉर्म सही से जमा हुवा है या नहीं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान फॉर्म जमा करने के बाद उसकी स्थिति जानने और किसी भी त्रुटि की सूचना मतदाता स्वयं घर बैठे चेक कर सकते है।
एसआईआर फॉर्म स्टेटस पर अपडेट
एसआईआर की फॉर्म प्रोसेस पूरी होने के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। फिर आगे आपत्तियां 9 दिसंबर से लेकर 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएगी। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
एसआईआर फॉर्म बीएलओ ने जमा किया या अभी तक नहीं
इस समय पर अनेक राज्यों में एसआईआर फॉर्म प्रोसेस चल रही है। यह यह प्रोसेस 4 दिसंबर 2025 तक रहने वाली है। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं में भारी भ्रम दूर करने के लिए एसआईआर फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए एक लिंक जारी किया है। जिस की मदद से आप सभी अपने फॉर्म की जांच कर सकते है की बीएलओ ने जमा किया या अभी तक नहीं
एसआईआर फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करे? प्रक्रिया
यदि आप भी इस समय पर एसआईआर फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करे की तलाश करने में लगे हुए है तो यह प्रोसेस आप सभी के लिए काम आएगी।
नियम 1st – इसके लिए आप सभी सबसे पहले तो मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना पड़ेगा। जिसका लिंक यहां पर दिया गया है।
नियम 2nd – अब मुख्य पृष्ठ पर Special Intensive Revision (SIR)- 2026 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद इसमें दिए गए Fill Enumeration Form के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
नियम 3rd – इसमें पूछी गई सुचना जैसे :- मोबाइल नंबर या एपिक नंबर और कैप्चा कोड भरकर रिक्वेस्ट ओटीपी भरेंगे।
नियम 4th – वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरकर सबमिट करना है।
नियम 5th – आगे मतदाता राज्य सेलेक्ट करेंगे और फिर एपिक नंबर भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
नियम 6th – फॉर्म का स्टेटस स्क्रीन पर खुल जायेगा। जिस में यह लिखा होगा की दिए गए नंबर से पहले ही जमा कर दिया गया है।
अंत में हम आप सभी मतदाताओ के बता दे की आप अपने फॉर्म को जरूर देखे। किसी प्रकार की कोई गलती या फॉर्म में देरी है तो उसके लिए तुरंत कार्रवाई करा सकते है।