3rd Grade Teacher Exam: रोडवेज में 22 जनवरी तक मुफ्त यात्रा की सुविधा

By: NEWS Update

On: Saturday, January 17, 2026 7:51 AM

3rd Grade Teacher Exam: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को राजस्थान रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

3rd Grade Teacher Exam: रोडवेज में 22 जनवरी तक मुफ्त यात्रा की सुविधा

कब से कब तक मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा?

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा जारी सूचना के अनुसार— 15 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक यह सुविधा परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक लागू रहेगी। सुचना के अनुसार अभ्यर्थी साधारण और एक्सप्रेस दोनों प्रकार की रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ?

  • जो उम्मीदवार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे हैं
  • यात्रा के दौरान प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाना अनिवार्य होगा
  • पहचान के लिए वैध फोटो आईडी साथ रखना जरूरी है

ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध। रोडवेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए ऑनलाइन सीट आरक्षण की सुविधा दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। ताकि किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा में परेशानी न हो

परीक्षा कब आयोजित होगी?

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Mains) का आयोजन— 17 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक

इन जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र

राजस्थान के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिस में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर सहित कई जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NEWS Update

Sheeru Choudhary is the author and editor at Sarkari School Result, dedicated to providing accurate and timely updates related to government jobs, admit cards, results, admissions, and exam notifications across India. All information published is carefully verified from official government websites, official notifications, and trusted public sources to ensure reliability and accuracy. The goal is to help students and job seekers stay informed by presenting important updates in a clear, simple, and easy-to-understand format.

Related News

Leave a Comment